रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया शुभारंभ
रांची : झालसा के निर्देश पर राज्य के सभी जिला अदालतों में साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर रांची डीसी, एसएसपी, एसपी समेत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव भी मौजूद रहे.
लोक अदालत में पारिवारिक विवाद,चेक बाउंस,बिजली बिल,ट्रैफिक चालान,सड़क दुर्घटना बीमाएवंइंश्योरेंसजैसे सभी तरह के सुलहनीय प्रकृति के मामले की सुनवाई की पेशकश हो रही है. यह आयोजन पक्षकारों के लिए कई मायनों में खास होता है. न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने का सशक्त माध्यम है. वहीं इस मौके पर रांची सिविल कोर्ट का क्यूआर कोड ऑफ बेस्ट एप्लीकेशन भी लॉन्च किया गया. इसके माध्यम से लोगों को मोबाइल में ही केस की सभी जानकारी मिलेगी.





