Hindi News / गार्ड और स्थानीय लोगों की तत्परता से टली घटना, हिरासत में एक अपराधी

वैशाली में कैश वैन लूटने का प्रयास : गार्ड और स्थानीय लोगों की तत्परता से टली घटना, हिरासत में एक अपराधी

Edited By:  |
vaisali mein cash van ko lootne ka prayas vaisali mein cash van ko lootne ka prayas

वैशाली:महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानीपोखर के पास गुरूवार को एक कैश वैन को लूटने का प्रयास किया गया. हालांकि, वैन में तैनात सतर्क गार्डों और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मुस्तैदी ने अपराधियों को मंसूबे पर पानी फेर दिया. शातिर अपराधियों का यह प्रयास विफल हो गया. इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.

गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ,अन्य की तलाश जारी

वहीं,स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को मौके से धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सराय पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लिए गए अपराधी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं,पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

एटीएम में नगद डालने जा रही कैश वैन पर निशाना

जानकारी के अनुसार, बाइकसवार हथियारबंद अपराधियों ने एटीएम में नगदी डालने जा रही कैश वैन को रोकने की कोशिश की. वैन में तैनात सुरक्षा गार्डों और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया,जिससे लूट की यह बड़ी वारदात फेल हो गई.

बाइकसवार चार से पांच अपराधियों ने की लूटपाट की कोशिश

कैश वैन पर ड्यूटी में तैनात गार्ड बृज नंदन सिंह ने बताया कि महुआ से रुपए लेकर हाजीपुर की तरफ जा रहे थे. जैसे ही रानी पोखर के पास वैन पहुंचा वैसे ही बाइकसवार चार से पांच अपराधी पहुंचे और बंदूक छिनने लगा और मेरा हाइड्रोसील दबाने लगा. जान से मारने की धमकी भी दी. जब शोर गुल मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए और सभी भागने लगे,तभी एक को पकड़ लिया गया है.