JHARKHAND NEWS : प्रशिक्षु पदाधिकारियों की दस सदस्यीय टीम ने रांची का किया भ्रमण, स्मार्ट सिटी की प्रगति की दी जानकारी
रांची:शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों की दस सदस्यीय टीम ने स्मार्ट सिटी का दौरा किया. इस अध्ययन भ्रमण के दौरान उन्हें एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत विकसित हो रही रांची स्मार्ट सिटी की परिकल्पना, वर्तमान प्रगति और योजनाओं के पूर्ण होने की अनुमानित समय की भी जानकारी दी गई.
इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार ने बताया कि यह शहर इस राज्य के लिए एक मॉडल सिटी होगा और नगर विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.प्रशिक्षु पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी मिशन की प्रतियोगिता में रांची के चयन, राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करायी गई जमीन और अन्य संसाधनों से लेकर मास्टर प्लान तैयार करने,योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गयी.
स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तक्नीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार ने स्मार्ट सिटी के विकास की तक्नीकी पहलुओं की भी जानकारी दी. उन्हें रांची स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र का भी भ्रमण कराया गया. अपने भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु IAS ने कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का भी अवलोकन किया और यहां अपराध नियंत्रण और यातायात संचालन की जानकारी ली.
इस क्रम में अधिकारियों को एटीसीएस,आरएलवीडी,ई-चालान,एसवीडी,एएनपीआर और सर्विलास कैमरों की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही वैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमर्जेंसी कॉल बॉक्स सहित एसओएस और सुविधों की जानकारी भी दी गयी. IAS अधिकारियों को इन सुविधाओं का डेमों भी कराया गया. उन्हें बताया गया कि कैसे स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से शहर की साफ-सफाई की निगरानी की जा रही है.
कार्यक्रम में प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के साथ रांची स्मार्ट सिटी की मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, कंपनी सेक्रेटरी मोहिनी वर्मा, जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार, प्रबंधक, उत्कर्ष कुमार, पीएमसी से प्रबंधक अंजनी कुमार दुबे, पीएस टू सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.





