BIG BREAKING : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट से सभी मामलों में मिली जमानत

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट से बेल मिल गई है. पप्पू यादव के अधिवक्ता ने बताया कि उन्हें बाकी बचे मामलों में शुक्रवार को जमानत मिल गई.

सांसद पप्पू यादव को पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. एक मामले में उनको पहले ही बेल मिल गई थी. शेष 3 मामलों में सांसद पप्पू यादव को 13 फरवरी को बेल मिल गई है.

सांसद पप्पू यादव को पटना के तीन मामलों में जमानत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट द्वारा जिन मामलों में उनका रिमांड लिया गया था उन सभी में अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है. पप्पू यादव के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने बताया कि उन्हें सभी संबंधित मामलों में राहत मिल चुकी है और संभावना है कि पप्पू यादव को आज शाम तक जेल से रिहा कर दिया जाए.