Hindi News / झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक रहेगा गर्मी का असर

रांची : झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक रहेगा गर्मी का असर

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची: राजधानी रांची में भीषण गर्मी के बाद अब मॉनसून का असर थोड़ा बहुत दिखने लगा है. रांची में शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है. राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले 5 दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी.

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसारझारखंड में आने वाले 3 से 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिक उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मॉनसून का आगमन हुआ है, लेकिन इस बार मॉनसून की स्थिति स्थिर देखी जा रही है. जिसके कारण फिलहाल तेज धूप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है. उन्होंने कहा कि चार दिनों के बाद स्थितियां बदल सकती है और पूरे झारखंड में जोरदार बारिश होने की संभावना है. इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है.

वहीं, उन्होंने रांची शहर के बारे में बताया कि यहां भी स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा और राजधानी वासियों को भी तीन-चार दिन के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी. उसके बाद ही जोरदार बारिश होने की संभावना है.