Hindi News / अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस कल निकाले जाएंगे,स्कूलों में रहेगी छुट्टी

रांची : अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस कल निकाले जाएंगे,स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:मुस्लिम धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व मुहर्रम के अवसर पर जिले के अधिकांश क्षेत्रों मेंताजिया और अखाड़ा जुलूस शनिवार को निकाले जाएंगे. जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों के आवागमन में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्णय लिए गए है.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार,रांची जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 27 जून को अवकाश रहेगा. हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं. जिला प्रशासन की ओर से सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम लोगों से सहयोग बनाए रखने और शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने की अपील की गई है.