Hindi News / मदन सहनी और रत्नेश सदा ने विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं पर की...

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष मंत्रियों से मिले : मदन सहनी और रत्नेश सदा ने विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं पर की बातचीत

Edited By:  |
jdu ka karyakari adhyaksh mantriyo se mile jdu ka karyakari adhyaksh mantriyo se mile

पटना: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज पटना स्थित अपने आवास पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और रत्नेश सदा से अलग-अलग आत्मीय मुलाकात की।मुलाकात के दौरान विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और राज्य के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत में आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

संजय झा ने विकास और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, गरीबों के कल्याण और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा हुई।


राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जदयू नेतृत्व लगातार विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कह रहा है.