Hindi News / कौशल विकास योजना के तहत 9 वर्षों में 45 हजार से अधिक महिलाओं...

BIHAR NEWS : कौशल विकास योजना के तहत 9 वर्षों में 45 हजार से अधिक महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : समाज कल्याण विभाग के अधीन महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इस कड़ी में निगम विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क या अनुदानित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है,जिससे महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. पिछले 9 वर्षों में 45 हजार 481 महिलाओं को लेखा सहायक,सौंदर्य चिकित्सक,शेफ,इलेक्ट्रीशियन,स्पा थेरेपिस्ट,ऑटो रिक्शा चालक,ड्रोन ऑपरेटर,डिजिटल मित्र,हेयरड्रेसर,गृह स्वास्थ्य सहयोगी,मोबाइल रिपेयर,सिलाई मशीन ऑपरेटर,सोलर पीवी इंस्टॉलर समेत कई अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है.

वित्तीय वर्ष 2026-27 में महिलाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए निगम ने उन्नत और तकनीकी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शामिल किया है. इनमें ड्रोन टेक्नोलॉजी,किसान ड्रोन ऑपरेटर,मल्टी रोटर ड्रोन ऑपरेटर,पेस्ट्री/बेकरी असिस्टेंट तथा पेस्टिसाइड एवं फर्टिलाइजर एप्लिकेटर जैसे आधुनिक कोर्स शामिल हैं.

हाल ही में 16 और 17 मार्च 2026 को निगम की ओर से पहली बार महिला मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 6 हजार से अधिक महिलाओं को राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार मिला. मेले में 50 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं,जिसने महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले.

- इच्छुक महिलाएं ऑनलाईन या फोन नंबर के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ अथवा जानकारी ले सकती हैं.

• ऑनलाइन पोर्टल: महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइटwcdc.bihar.gov.inपर जाएं. यहां स्कीम्स,प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध है.

• बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (बीएसडीएम) के सहयोग से चल रहे कोर्स के लिएbiharskilldevelopmentmission.inपर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

• निकटतम जिला कार्यालय या प्रशिक्षण केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है.

संपर्क जानकारी:

• टेलीफोन: 0612-2506078,0612-2506068

• ईमेल:support.wdc@bihar.gov.in

• महिला हेल्पलाइन: 181 (24×7)