Hindi News / सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोकामा पुलिस का बड़ा एक्शन : सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Edited By:  |
mokama police ki badi karwai mokama police ki badi karwai

पटना:मोकामा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलालपुर गांव में सोनू-मोनू के पिता और पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह गिरफ्तारी 23 मार्च को अवैध बालू खनन के दौरान पुलिस कार्रवाई में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में हुई है. पुलिस के अनुसार छापेमारी के समय प्रमोद सिंह और अन्य लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया और जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाकर फरार हो गए थे.

बताया जा रहा है कि बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने नौरंगा जलालपुर गांव में छापेमारी की. हालांकि फायरिंग मामले में अदालत से गिरफ्तारी पर रोक होने के कारण पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में गिरफ्तार किया. वहीं, फायरिंग केस के मुख्य आरोपी सोनू सिंह और सौरभ सिंह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.