Hindi News / मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक,दोनों सीटों पर JMM उतारेगी उम्मीदवार,जल्द होगी तस्वीर साफ

राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक,दोनों सीटों पर JMM उतारेगी उम्मीदवार,जल्द होगी तस्वीर साफ

Edited By:  |
rajyasabha election rajyasabha election

रांची:झारखंड में होने वालेराज्यसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बनी हुई है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन की गई. जेएमएम दोनों सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है.


झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर उतारेगीअपना उम्मीदवार

बैठक के बाद मंत्री हाफिजुल हसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए हम लोगों ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है. मंत्री ने कहा किजेएमएम राज्यसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सक्रिय है. उन्होंने बताया कि संभावित नामों को लेकर चर्चा जरूर हुई है,लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है. उन्होंने कहा कि अभी किसी नाम पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

वहीं, मंत्री योगेंद्र महतो ने बैठक के बाद कहा कि संगठन ने विचार किया है कि दोनों सीटों परजेएमएमअपना प्रत्याशी उतारेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगेअंतिम फैसला

विधायक बैद्यनाथ राम ने भी कहा कि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार देंगे. कांग्रेस ने बिना मुख्यमंत्री के कंसर्न के अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी पार्टी के तमाम विधायक सांसद और मंत्रियों ने अपनी भावना से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है. हम सभी चाहते हैं कि दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार हो अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है.