Hindi News / जन्मदिन पर की भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना

महाबोधि मंदिर पहुंचे विजय सिन्हा : जन्मदिन पर की भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना

Edited By:  |
janmdin par mahabodhi mandir pahuchey vijay sinha janmdin par mahabodhi mandir pahuchey vijay sinha

बोधगया:बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर विश्व धरोहर महाबोधि महाविहार मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना की. उन्होंने विकसित भारत, खुशहाल बिहार और समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

महाबोधि मंदिर मेंभिक्षुओं ने उनका किया पारंपरिक स्वागत

महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) के अधिकारियों एवं भिक्षुओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान बीजोपीके पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

मंत्री नेभगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की

मंत्री विजय कुमार सिन्हा को मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने चीवर एवं प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. भिक्षुओं द्वारा मंत्रोच्चार एवं सूत्रपाठ कर उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई.


पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर दिया जोर

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और पवित्र बोधि वृक्ष के पास श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर जल चढ़ाया. इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर भी बल दिया.

मंदिर प्रबंधन के प्रति किया आभार व्यक्त

महाबोधि मंदिर भ्रमण के उपरांत मंत्री ने विजिटर बुक में अपनी भावनाएं दर्ज करते हुए लिखा कि भगवान बुद्ध की सकारात्मक ऊर्जा देशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे. उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए मंदिर प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया.

जन्मदिन की मिली खूब शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में बीटीएमसी की ओर से मंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, पवित्र बोधि वृक्ष का फ्रेमयुक्त पत्ता और महाबोधि महाविहार से संबंधित स्मृति-चिह्न भेंट किए गए. इस दौरान उपस्थित भिक्षुओं, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.