Hindi News / नवादा पुलिस ने तीन ठग को दबोचा,लोन दिलाने के नाम पर ठगने का...

साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ : नवादा पुलिस ने तीन ठग को दबोचा,लोन दिलाने के नाम पर ठगने का आरोप

Edited By:  |
cyber thag giroh ka bhandafod cyber thag giroh ka bhandafod

नवादा:जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल, करीब 39,810 रुपये नगद और एक पर्स बरामद किया है.

विशेष छापेमारी टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने 4 जून को थाना क्षेत्र के द्वायनगर गांव स्थित नहर के पूर्वी बांध के समीप छापेमारी कर चारों को पकड़ लिया.

ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी का आरोप

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित विभिन्न वित्तीय संस्थानों और मुद्रा योजना के नाम पर उपलब्ध ग्राहक डाटा का इस्तेमाल करते थे. डाटा में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर बजाज फाइनेंस, मुद्रा लोन और अन्य ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की जाती थी. आरोपित ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराने के बाद संपर्क तोड़ देते थे.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानी बिगहा निवासी विकास कुमार (30), बेलदरिया निवासी अक्षय कुमार (21) तथा मंजौर निवासी टिंकू शर्मा (22) के रूप में हुई है। एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया है.