राज्यसभा चुनाव के लिए NDA का बड़ा फैसला : उपेंद्र कुशवाहा होंगे एनडीए समर्थित उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया आधिकारिक ऐलान
Edited By:
|
Updated :03 Mar, 2026, 04:06 PM(IST)
पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि कुशवाहा आगामी05मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





