Hindi News / BSTDC और ITC समूह के बीच होटल अजातशत्रु संचालन के लिए हुआ MoU

राजगीर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : BSTDC और ITC समूह के बीच होटल अजातशत्रु संचालन के लिए हुआ MoU

Edited By:  |
rajgeer mai paryatan ko milega naya aayaam rajgeer mai paryatan ko milega naya aayaam

पटना: बिहार में पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC)और आईटीसी समूह केWelcomhotelके बीच राजगीर स्थित होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU)पर हस्ताक्षर किए गए. इस अवसर पर राज्य सरकार ने इसे बिहार के पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया.

समझौते के तहत होटल अजातशत्रु का संचालन अबWelcomhotel by ITCब्रांड के तहत किया जाएगा. यह होटल लगभग 2.67 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा और इसमें 104 आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे उपलब्ध होंगे. इसके अलावा एक भव्य बैंक्वेट हॉल,उच्च स्तरीय आतिथ्य सेवाएं और पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएगी.

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से राजगीर आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को बेहतर आवास और आतिथ्य सुविधाएं मिलेगी. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. होटल के संचालन से आसपास के पर्यटन,परिवहन,हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

राजगीर,नालंदा और बोधगया पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं.Welcomhotel by ITCजैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के जुड़ने से इन स्थलों की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी. राज्य सरकार ने विश्वास जताया है कि यह पहल बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-