Hindi News / SVU की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर DDC बृजेश...

Raid : SVU की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर DDC बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर कर रही छापेमारी

Edited By:  |
raid raid

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर के उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरु किया है.

स्पेशल विजिलेंस की टीम द्वारा बेतिया,सीतामढ़ी और शिवहर में डीडीसी के आवास और कार्यालय में एक साथ डीएसपी रैंक के अफसर के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. डीडीसी पर आय से अधिक एक करोड़1484लाख रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. स्पेशल बिजलेस यूनिट की कार्रवाई से भ्रष्ट और घूसखोर अफसरों में हड़कंप मच गया है.

संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट--