रहस्मय तरीके से युवक हुआ लापता : ईचागढ़ के युवक के अपहरण का आरोप परिजनों ने एक महिला पर लगाया

Edited By:  |
rahasmay tarikey se yuvak huwa lapata rahasmay tarikey se yuvak huwa lapata

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव के निवासी विजय कुमार दास के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विजय बीते24 फरवरी से ही लापता है, लेकिन अब तक उसकी कोई खबर नहीं है.

रांची मेंसुपरवाइजर के पद पर थाकार्यरत

जानकारी के अनुसार विजय कुमार दास पिछले चार वर्षों से रांची के पुंदाग स्थित रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और कंपनी के कैंपस में ही रहता था. परिजनों के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को वह अपने गांव से काम के लिए रांची गया था,जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. परिजनों ने बताया कि जब विजय से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. कंपनी के मालिक रौशन कुमार ने भी बताया कि उनकी ओर से भी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

महिला से विवाद की बात आई सामने

परिवार के लोगों का आरोप है कि विजय कुमार दास का रोशनी कुमारी नाम की एक महिला के साथ संबंध था और हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि इस विवाद को कंपनी के लोगों की मौजूदगी में सुलझाने की कोशिश भी की गई थी. परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद महिला ने विजय कुमार दास को जान से मारने की धमकी दी थी. यहां तक कि उसने विजय के चचेरे भाई चंदन दास को भी फोन पर कहा था कि विजय ने उसके साथ धोखा किया है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकती है.

बदला लेने की नीयत से करायाअपहरण

इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि बदला लेने की नीयत से महिला ने किसी साजिश के तहत विजय कुमार दास का अपहरण करवा दिया है. परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वे अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश कर चुके हैं,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है.

लिखित आवेदन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले को लेकर अजय कुमार दास ने दलादली ओपी में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर नगड़ी थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआई संदीप राय को जांच अधिकारी बनाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और युवक की तलाश के साथ-साथ सभी आरोपों की भी जांच की जा रही है.