पटना में मासूम के साथ दरिंदगी : आरोपी गिरफ्तार,जांच में सामने आया खौफनाक आपराधिक इतिहास
पटना: बिहार की राजधानी से बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पालीगंज क्षेत्र में एक 3 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग
पीड़ित बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. इधर,परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है.
आरोपी पहल्गे भी रह चुकागंभीर अपराधों में शामिल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मनजीत कुमार उर्फ पीयूष के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी इस तरह के गंभीर अपराधों में शामिल रह चुका है. इस खुलासे के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है.
स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा
स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर उतरकर विरोध जताया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जल्द न्याय होना चाहिए ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए.
पीड़िता के लिए न्याय की मांग
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.
इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और कानून-व्यवस्था पर बहस तेज हो गई है.





