पटना के प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धम : बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम मौक पर पहुंची
पटना: लगातार धमकियां मिलने के बाद अब मंगलवार को बड़े प्राइवेट स्कूलों के लिए धमकी भरा ई-मेल आया है. जिले के चार बड़े प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है. दानापुर अनुमंडल स्थित 4 प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया.धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस,बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर सभी स्कूल परिसरों की सघन तलाशी में जुट गई.
सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट
सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंचीं. स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई. पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
4 प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी
जिन स्कूलों कोधमकी जिन को मिली है,उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के सीनियर एवं जूनियर विंग, आर्मी पब्लिक स्कूल और रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं. ईमेल में कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकवादियों का हवाला देते हुए स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं.
सभी स्कूलों को खाली कराया गया
दानापुर के एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि ई-मेल के जरिए चार स्कूलों को धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सभी स्कूलों को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य विशेषज्ञ टीमें पूरे परिसर की गहन जांच कर रही हैं. फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस बल की हुई अतिरिक्त तैनाती
पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है. साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.





