मौसम विभाग का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बारिश के आसार,जानिए कब मिलेगी राहत
रांची:झारखंड में कुछ दिनों से मौसम का रूख में बदलाव होता दिख रहा है.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के अनुमान है. साथ ही मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है. राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने के आसार है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल मौसम की स्थिति काल वैशाखी जैसी ही है. ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण मौसम में परिवर्तिन हो रहा है.
एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान के तहत 22 से 24 मार्च तक आसमान में साफ और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 25 और 26 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. इधर, पिछले 24 घंटे में धालभूमगढ़ में 11.8 मिमी., गारू में 6.0 मिमी., तेनुघाट में 3.6 मिमी., रामगढ़ में 2.2 मिमी.जमशेदपुर में 2.0 मिमी., पालगंज में 2.0 मिमी. और डुमरी में 1.2 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड किया गया है.





