Hindi News / प्रभु जगन्नाथ,बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना में जुटे भक्त

लातेहार में रथयात्रा की धूम : प्रभु जगन्नाथ,बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना में जुटे भक्त

Edited By:  |
latehar mein rath yatra ki dhoom latehar mein rath yatra ki dhoom

लातेहार:जिलेके कामता गढ़ टोरी मेंरथयात्रा को लेकर उत्सव का माहौल है.भक्त प्रभु जगन्नाथ,भाई बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना में सुबह से जुटे हुए है. प्रभु जगन्नाथशाम पांच बजे मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. रथ खींचने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा.

पूरे देश में रथयात्रा का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रथ यात्रा को लेकर लातेहार जिला के चंदवा अंतर्गत कामता गढ़ टोरी में उत्सव का माहौल है. कामता गढ़ टोरी पौराणिक मंदिर में सुबह से ही प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा के पूजन कार्य में भक्त लीन हैं. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन की जारी है.

इधर, मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर भक्त पूजा अर्चना कर रहें हैं. कामता गढ़ टोरी में रथयात्रा के इतिहास की बात करें तो लगभग 200 वर्षों का पूराना इतिहास रहा है. वर्तमान में टोरी इस्टेट के राजा लाल जगधात्रीनाथ से जुड़ा हुआ है. इस ऐतिहासिक रथयात्रा की शुरुआत टोरी इस्टेट के तत्कालीन राजाओं वर्ष 1833 में गई थी.

परम्पराओं की बात करें तो अन्य जगन्नाथ मंदिरों की तरह,यहां भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ पर आरूढ़ कर धूमधाम से मौसीबाड़ी ले जाया जाता है. जहां भगवान पूरे 10 दिनों तक मौसीबाड़ी में रहते हैं और आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को मुख्य मंदिर लौट आते हैं. इस उत्सव में क्षेत्र के अलावे बाहर जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और रथ को खिंचकर भगवान जगन्नाथ से खुशहाल जीवन की कामना करते हैं. आज का रथयात्रा शाम करीब पांच बजे से आरंभ होगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की व्यापक तैयारी है.