Hindi News / विनोद पांडेय ने कार्यकर्त्ताओं में भरा जोश, एसआईआर को लेकर प्रशिक्षण

खूंटी में जेएमएम का बूथ स्तरीय सम्मेलन : विनोद पांडेय ने कार्यकर्त्ताओं में भरा जोश, एसआईआर को लेकर प्रशिक्षण

Edited By:  |
khumti mein jmm ka booth stariye sammelan khumti mein jmm ka booth stariye sammelan

खूंटी:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता मेंबुधवार को नगर भवन में आयोजित किया गया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे. इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. हाल ही इसी तरह का एसआईआर बिहार में भी हुआ है. पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के पूर्व एसआईआर के तहत लाखों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया.

विनोद पांडेय ने कहा किइस मामले में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की नियत साफ नहीं है.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने से लोग लोकतान्त्रिक और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो जायेंगे. इसके साथ ही लोगों को योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ एसआईआर को गंभीरता से लिया. बेवजह किसी मतदाता का नाम सूची से ना हटे यह सुनिश्चित करें.

वहीं,जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि विनोद पांडेय के संवाद से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है. यह ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा. विधायकों ने कहा कि सम्मेलन में तमाड़ के विधायक विकास मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी विचार व्यक्त किया.

विधायक विकास मुंडा ने कहा कि एसआईआर को गंभीरता से लेने की जरूरत है. कार्यकर्त्ता जिस प्रकार चुनाव में सक्रिय रहते हैं, उसी प्रकार एसआईआर को लेकर भी सक्रिय रहे. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाकर लोगों की नागरिकता छीनने का प्रयास हो रहा है. मतदाता सूची से नाम हटने से लोग अपने अधिकारों से वंचित हो जायेंगे.

सम्मेलन में मौजूदखूंटी विधायकरामसूर्या मुंडा ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से ना कटे इसके लिए कार्यकर्त्ता सक्रिय रहे.

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के खूंटी पहुंचने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक ढंग से स्वागत किया. कार्यक्रम के पूर्व विनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, विधायक सुदीप गुड़िया एवं रामसूर्या मुंडा तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी कचहरी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा, तमाड़ रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा, सरदार भगत सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सम्मेलन में एसआईआर को लेकर पार्टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. सम्मेलन का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया. जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, वीरेन कंडुलना, देवनाथ माघईया, तनवीर आलम, भोला नाथ लाल, विजय सांगा, मकसूद अंसारी,अमरनाथ मुण्डा स्नेहलता कण्डुलना,उषा धान ,सनिका बोदरा ,मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज, प्रकाश मुण्डा,कमलेश महतो, रूबीन तोपनो, मोजीर अंसारी आदि शामिल हुए.