शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा : कलश यात्रा और जलाभिषेक का किया गया आयोजन
देवघर:-देवों की पावन धरती देवघर में धार्मिक आस्था और परंपरा की अनवरत धारा के बीच एक बार फिर भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शीतला माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया,जहां कुल151कलश लेकर भक्तगण सिंघवा से नंदन पहाड़ जलाशय की ओर प्रस्थान किए। वहां विधि-विधान के साथ जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः सिंघवा लौटे,जहां शीतला माता के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वार्ड नंबर07की वार्ड पार्षद रूबी श्री के साथ देवघर की उपमहापौर टिप चटर्जी भी मौजूद रहीं और उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
इस पूरे आयोजन के दौरान भक्ति,श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।





