जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : विधान परिषद चुनाव में एक सीट की मांग की,अन्य मुद्दों पर भी बातचीत
पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को सीएम आवास में सम्राट चौधरी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई.मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में जीतन राममांझी ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है. मांझी ने बताया किमुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.
बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने विधान परिषद चुनाव को लेकर सीएम से एक सीट की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारी कम संख्या के आधार पर हमें एक सीट मिलनी चाहिए. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करने काआश्वासन दिया है. बातचीत के सिलसिले में मांझी ने फल्गु नदी पर डैम बनाकर पानी लाने की भी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी.
वहीं, एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों को लेकर मांझी ने बड़ा बयान दिया है. कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर नहीं हो रहा है, अपराधी की कोई जात नहीं होती. अपराधी सुधर जाए या बिहार छोड़ दें.





