झारखंड विधानसभा में होली मिलन : सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अनोखे अंदाज में खेली होली, एक दूसरे पर बरसाए फूल
रांचीःझारखंड विधानसभा बजट सत्र के नौवें कार्यदिवस यानि शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस बार होली मिलन समारोह में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायको ने फूलों वाली होली खेली. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ मंत्रीगणों तथा विधायकगणों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर सदन के बाहर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों के बीच एक अनोखा प्यार देखने को मिला.
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम,आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है. इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं.






