Hindi News / मौसम विभाग की चेतावनी अगले दो दिनों में और सताएगी गर्मी, कई जिलों...

झारखंड में भीषण गर्मी : मौसम विभाग की चेतावनी अगले दो दिनों में और सताएगी गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट

Edited By:  |
jharkhand mein bhisan garmi jharkhand mein bhisan garmi

रांची:झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. अधिकतम तापमान में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. कई जिला तो लू की चपेट में हैं. जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को राज्य के 8 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग केतापमान आंकड़ों के मुताबिक, रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.रांची का तापमान शनिवार को 38.5 डिग्री तक पारा पहुंच चुका है. जो पिछले 24 घंटे में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, मेदनीनगर जिले का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच चुका है. मौसम पूर्वानुमान की माने तो अगले दो से तीन दिनों में पलामू जिले में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जबकि, कई जिलों में लू चलने की भी आशंका जाहिर की गई है.

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और खूंटी में लू का अलर्ट जारी किया गया है.