लातेहार :SIRको लेकर जिला मुख्यालय में सोमवार को लातेहारJMMइकाई की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने बताया किSIRके बीच अंतिम बूथ तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद समीक्षा सभा आयोजित की गई थी. इसमें कार्यकर्ताओं कोSIRको लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए. नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने,बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
