Hindi News / सीएम हेमन्त से तपोवन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, "रामनवमी महोत्सव" को...

JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त से तपोवन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, "रामनवमी महोत्सव" को लेकर किया आमंत्रित

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे.

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले "रामनवमी महोत्सव" के अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से इस पर्व को सद्भाव, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.