Hindi News / सड़कों पर पसरा सन्नाटा,लोग घरों में दुबकने को मजबूर,अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार

गढ़वा में प्रचंड गर्मी का कहर : सड़कों पर पसरा सन्नाटा,लोग घरों में दुबकने को मजबूर,अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार

Edited By:  |
gadhwa mein prachand garmi ka kahar gadhwa mein prachand garmi ka kahar

गढ़वा:झारखण्ड के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. उत्तर प्रदेश और झारखण्ड को जोड़ने वाली सड़क एनएचआई -39 और छत्तीसगढ़-झारखण्ड एनएच-343 की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है .ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग का गोला गिर रहा हो. सोमवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार है.

पूरे झारखण्ड में इन दिनों गढ़वा और पलामू का पारा सातवें आसामन पर है. लोग घरों मे अहले सुबह से ही पैक हो जा रहे हैं. सुबह के 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक के तापमान में घरों में लगी एसी भी काम नहीं कर रहा है. वहीं, मिट्टी के बर्तन जैसे घड़ा का डिमांड मार्केट में बढ़ गया है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ऐसी की बिक्री बढ़ गई है. शहर के रंका मोड़ पर खीरा, तरबूज, दही, सत्तू और गन्ने के जूस की डिमांड खूब बढ़ गई है.

वहीं,कृषि विज्ञान केंद्र का मानना है कि ये अलनीनो का प्रभाव है जो 100 वर्षों के बाद प्रभाव में आया है. जिस वजह से तापमान बढ़ा रहेगा और बारिश की संभावना कम रहेगी, तो ऐसे में लोगों को अपने आप को बचना है.पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है. जहां तक तापमान की बात करें तो 44 से 45 डिग्री का तापमान फिलहाल बना रहेगा.