Hindi News / हजारीबाग के होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी; कई युवक-युवतियां हिरासत में

JHARKHAND NEWS : हजारीबाग के होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी; कई युवक-युवतियां हिरासत में

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में औचक छापेमारी की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दीपूगढ़ा स्थित इस होटल से पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।घटना रविवार की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपूगढ़ा के इस होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए होटल पर धावा बोल दिया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से होटल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की भनक वहां मौजूद लोगों को लगी, कुछ युवक और युवतियां मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने कई लोगों को मौके पर ही धर दबोचा।

हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। आखिर वे इस होटल में क्यों ठहरे थे, उनके आने का असली मकसद क्या था, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से जानकारी जुटा रही है। इस बड़ी छापेमारी के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए होटल को सील कर दिया है और उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।पुलिस अब होटल संचालक पर भी शिकंजा कस रही है और मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। देखना होगा कि जांच में क्या बड़े खुलासे होते हैं।