सरायकेला : जगन्नाथ गोप हत्याकांड का खुलासा,24 घंटे के अंदर 4 गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :19 Jul, 2026, 07:07 PM(IST)
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास शनिवार को हुए जगन्नाथ गोप उर्फ 'काड़ा' हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम प्रमाणिक, संजय नायक , प्रेम नायक,गणेश नायक है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 2 लोहा का रड भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.





