Hindi News / मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: झारखंड में 40 लाख से ज्यादा नाम बाहर

JHARKHAND NEWS : मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: झारखंड में 40 लाख से ज्यादा नाम बाहर

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी 5 अगस्त को नई प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। लेकिन इस बार इस सूची से 40 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम बाहर होने जा रहे हैं।निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 2 करोड़ 64 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। घर-घर सत्यापन और इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच के बाद, कुल 40,04,817 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिन्हें 'अनकलेक्टेबल' यानी अप्राप्त श्रेणी में रखा गया है।आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण क्या हैं:

15,12,910 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं।

12,77,539 मतदाता ऐसे हैं जिनका पता नहीं चल सका या जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं।

7,43,658 मतदाताओं के निधन की पुष्टि हुई है।

4,09,474 लोगों के नाम अन्य जगहों की मतदाता सूची में भी दर्ज पाए गए।जबकि 61,236 लोगों ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।यह पूरा अभियान राज्य के सभी 24 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया गया। निर्वाचन विभाग द्वारा कुल 2 करोड़ 64 लाख से अधिक मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से 2 करोड़ 18 लाख से ज्यादा भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, और 5 अगस्त को आने वाली प्रारूप सूची में इन्हीं वैध मतदाताओं के नाम शामिल होंगे।5 अगस्त को ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान यदि किसी पात्र नागरिक का नाम गलती से छूट गया हो, तो वे निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर नए नाम जुड़वा सकेंगे या त्रुटियों में सुधार करवा सकेंगे।निर्वाचन विभाग का यह अभियान झारखंड की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।