Hindi News / वैशाली में लालदेव राम फिर से बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ...

BIHAR NEWS : वैशाली में लालदेव राम फिर से बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Edited By:  |
bihar news bihar news

हाजीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में संगठनात्मक विस्तार के तहत नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है.

इसी कड़ी में लालदेव राम को वैशाली जिला का जिलाध्यक्ष तीसरी बार नियुक्त किया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन पर पुनः भरोसा जताया है.

लालदेव राम के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई.

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लालदेव राम के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा वैशाली में और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा. वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं को उठाने में हमेशा आगे रहे हैं.

लालदेव राम ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वैशाली में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता रहेगी.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-