JHARKHAND NEWS : प्रोजेक्ट भवन के अंदर घुसे JSSC CGL के सफल अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द होने पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झारखंड सरकार के तमाम चौकसी और सुरक्षा को तोड़ते हुए जेएसएससी सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के अंदर प्रवेश कर गए और इस दौरान परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते नजर आए हालांकि प्रोजेक्ट भवन के गेट के अंदर प्रवेश करने के बाद भी सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सफल अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट भवन के अंदर अधिकारियों से मिलने नहीं जाने दिया गया और उन्हें बीच में ही सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया इसके बाद उग्र होकर छात्रों ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जायज बताया छात्रों का कहना है कि सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द कर उन्हें नौकरी से बेदखल कर दिया है जबकि उनकी कोई दोष नहीं है उन्होंने कहा कि दोषियों को नौकरी से बेदखा एल किया जाना चाहिए जबकि दोषियों के साथ सही अभ्यर्थियों को भी सरकार ने सड़क पर ला दिया है इस पूरे मामले को लेकर हमारे सहयोगी राजीव मोहन ने मौके का जायजा लिया और सफल अभ्यर्थियों से बातचीत की





