BIHAR NEWS : समाज कल्याण विभाग में एच. आर. श्रीनिवास को दी गई भावभीनी विदाई, विनोद सिंह गुंजियाल ने ग्रहण किया सचिव का पदभार
Edited By:
|
Updated :19 Aug, 2026, 04:56 PM(IST)
पटना : समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास को बुधवार को विभाग एवं इसके निदेशालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई. श्रीनिवास अब ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. विभाग के सभी सदस्यों ने उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी.
आज विनोद सिंह गुंजियाल द्वारा समाज कल्याण विभाग के सचिव का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया. गुंजियाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में वे निर्वाचन विभाग के सचिव-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए सचिव का स्वागत किया.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





