Hindi News / रांची के दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह, नगर भ्रमण हेतु शोभायात्रा...

JHARKHAND NEWS : रांची के दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह, नगर भ्रमण हेतु शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : राजधानी रांची के प्रसिद्ध दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर ( तिरुपति बालाजी) मंदिर में वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव समारोह विगत शुक्रवार सायं दक्षिण भारतीय-वैदिक परंपरा के अनुसार शुरु हुआ. श्रीधाम वृंदावन से पधारे जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के सानिध्य में कलश स्थापन एवं यजमान संकल्पम् महानुष्ठान शुरू हुआ.

सनातन परंपरा के मुताबिक वैदिक मंत्र और नादस्वर वादनम् के मध्य अक्षता रोपन, सूत्र बंधनम् तथा गंगाजल और आम्र पल्लव प्रतिष्ठा करके कलश स्थापना कराया. यह दिव्य-भव्य और विहंगम समायोजन का दृश्य साक्षात् देवलोक की अनुभूति करा रहे थे.

तिरुपति बालाजी मंदिर की शोभायात्रा आज शनिवार प्रातः नगर भ्रमण करने के लिए निकल गई. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए.