Hindi News / नितिन गडकरी से मिले बीजेपी प्रतिनिधिमंडल,सड़क निर्माण की मिली मंजूरी

झारखंड के सड़कों की बदलेगी सूरत : नितिन गडकरी से मिले बीजेपी प्रतिनिधिमंडल,सड़क निर्माण की मिली मंजूरी

Edited By:  |
jharkhand ki sadko ki badlegi surat jharkhand ki sadko ki badlegi surat

रांची: प्रदेश बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की. झारखंड बीजेपीप्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहूके नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ओरमांझी में प्रस्तावित फ्लाईओवर के कारण हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया. आदित्य साहू ने बताया कि काम शुरू न होने से यह इलाका ‘डेथ ट्रैप’ बनता जा रहा है.इस मौके पर केंद्रीय मंत्रीनितिन गडकरी ने सेंट्रल रोड फंड के अंतर्गत 15 सड़क निर्माण योजनाओं की मंजूरी दे दी.

अधिकारियों को शीघ्र काम शुरू करने का निर्देश

अब झारखंड में खराब सड़कों की सूरत बदलेगी. नितिन गडकरी नेझारखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.ओरमांझी में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग पर सहमति मिलने पर बीजेपी नेआभार जताया. केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र काम शुरू करने का निर्देश दिया.

केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार

इस मुलाकात की सबसे बड़ी खबर परियोजनाओं की मंजूरी नहीं, बल्कि गडकरी का वह ‘रौद्र रूप’ रहा, जिसने सुस्त सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है. ओरमांझी फ्लाईओवर में हो रही देरी और वहां हो रही मौतों पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने प्रोजेक्ट मैनेजर को सरेआम फटकार लगाई और सीधे तौर पर BLACKLISTED और FIR करने के आदेश दिए.