BIHAR NEWS : समाजवादी नेता चंद्रशेखर जी की जयंती पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दी श्रद्धांजलि
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय पटना में शुक्रवार को समाजवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी की जयन्ती मनायी गयी. इस अवसर पर चन्द्रशेखर जी के तैलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि चन्द्रशेखर जी की राजनीति समाजवादी आन्दोलन से प्रारंभ हुई. वे आचार्य नरेन्द्र देव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से काफी प्रभावित थे और प्रखर वक्ता भी थे तथा उनकी बात को संसद में सभी सांसद पूरे धैर्य के साथ शान्तिपूर्वक सुनते थे. वे आम और खास में फर्क नहीं करते थे, और सभी लोगों को एक नजरिये से देखते थे. 1991 में जब नयी आर्थिक नीति देश में लागू हुई तो इस नीति से पड़नेवाले कुप्रभाव से देश को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने राजसत्ता से ज्यादा महत्व लोकसत्ता को दिया.
इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव निर्भय कुमार अंबेडकर, ई संजय कुमार, डॉ राजेश यादव, प्रणव कश्यप, नीतू कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय कुमार वर्मा, गजेंद्र कुमार समेत अन्य कई गणमान्य नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की.





