झारखंड हाईकोर्ट : मैट्रिक छात्र को हिरासत में रखने के मामले में हुई सुनवाई,केस डायरी में बच्चों से हुई पूछताछ का था जिक्र
Edited By:
|
Updated :06 Feb, 2026, 05:38 PM(IST)
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में मैट्रिक छात्र को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में सुनवाई हुई है. इस दौरान कोर्ट के आदेश पर चतरा एसपी ऑनलाइन अदालत के सामने हाजिर हुए. एसपी ने अदालत को मामले से संबंधित केस डायरी को पढ़कर सुनाया. केस डायरी में उस बच्चों से 27 और 30 जनवरी को हुई पूछताछ के बारे में जिक्र मिला. जिसके बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 13 फरवरी निर्धारित की और इस दिन अनुसंधानकर्ता (आईओ) को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया.





