Hindi News / डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी, कार्यक्रम में मंत्री शीला...

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम शुरु : डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी, कार्यक्रम में मंत्री शीला मंडल भी शामिल

Edited By:  |
jdu karyalaya mai jansunwai karyakram shuru jdu karyalaya mai jansunwai karyakram shuru

पटना : राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार सेजन सुनवाईकार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल हुए और आम लोगों की समस्याएं सुनी. उनके साथ मंत्री शीला मंडल समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के तहत जदयू के मंत्री नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे.

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्षUmesh Kushwahaके मार्गदर्शन में इस पहल की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी पहले भी जनता की समस्याएं सुनती रही है,लेकिन अब इसे नियमित और व्यवस्थित रूप दिया गया है. हर दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.


प्रधानमंत्रीNarendra Modiके राष्ट्र के नाम संबोधन पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश पूरी तरह देशहित में है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने के आयात में देश की विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा खर्च होता है. यदि लोग इन चीजों की खपत कम करते हैं या विदेश यात्राओं में कटौती करते हैं,तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस प्रधानमंत्री की अपील पर सवाल उठा रही है,तो वह अपने ही पूर्वजों की नीतियों पर प्रश्न खड़ा कर रही है. विजय चौधरी ने भारत-चीन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्रीJawaharlal Nehruने भी लोगों से सोना दान करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों की सराहना कर रही है.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--