दरभंगा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : प्रतिबंधित कफ सिरप और 25 लाख कैश के साथ 1 युवक गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :30 May, 2026, 05:03 PM(IST)
Reported By:
दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहांपुलिस ने गुप्त सूचना पर लहेरियासराय स्थित नाका नंबर छह इलाके में छापेमारी कर 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किया है और मामले में 1 आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने लहेरियासराय स्थित नाका नंबर 6 में छापेमारी कर 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद के साथ गौरी शंकर चौधरी नामक व्यक्ति को पकड़ा है. नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध दवा कारोबार में शामिल था और दुकान की आड़ में यह धंधा चला रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.





