Hindi News / उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद अरुण भारती ने ट्रेन को हरी...

जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरु : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद अरुण भारती ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By:  |
jamui station per vande bharat express ka thahraw shuru jamui station per vande bharat express ka thahraw shuru

जमुई: रेल मंत्रालय द्वारा पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जमुई रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किए जाने के बाद शुक्रवार को इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ किया गया. बिहार सरकार के उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना से उसी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां मौजूद जमुई सांसद अरुण भारती ने वहां से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

हावड़ा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार यानि 15 मई 2026 से जमुई रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रारंभ किया गया. यह ठहराव जमुई एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए तेज,सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,जिससे क्षेत्र के विकास एवं आवागमन को नई गति मिलेगी.

इस अवसर पर जमुई के सांसद अरुण भारती,बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी जी,लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह जी,मंडल वाणिज्य प्रबंधक–दानापुर,अनुमंडल पदाधिकारी तथा बरहट मंडल अध्यक्ष शंभू पांडे जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से जमुई एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से छात्रों,व्यवसायियों,नौकरीपेशा लोगों एवं आम यात्रियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--