Hindi News / बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी आयु की कामना

जमशेदपुर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह : बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी आयु की कामना

Edited By:  |
jamshedpur mein raksha bandhan ko lekar utshah jamshedpur mein raksha bandhan ko lekar utshah

जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं. बहनें भाइयों की कलाई पर राखी और पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुःख -समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर रही हैं. देशभर में आज बड़े हर्ष उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है.वहीं, जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में भी भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन को लेकर उत्साह देखने को मिल रही है. हर घर में बहनें सुबह-सुबह तैयार होकर अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी और पवित्र रक्षा-सूत्र बांध रही हैं. तिलक लगाकर आरती उतार रही हैं और भाइयों की लंबी उम्र,सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना कर रही हैं. भाई भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनके प्रति अपनी रक्षा का वचन दे रहे हैं.