Hindi News / एके- 47 समेत कई हथियारों का डाला फोटो

गैंगस्टर राहुल सिंह का सोशल मीडिया पर पोस्ट : एके- 47 समेत कई हथियारों का डाला फोटो

Edited By:  |
ganster rahul singh ka social media par post ganster rahul singh ka social media par post

रांची:गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एके-47 समेत कई हथियारों का फोटो पोस्ट किया है. एके-47 जैसे हथियारों की नुमाइश कर धमकी दी है. गैंगस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर लिखा है कि वेट करो माहौल देखने लायक होगा. टारगेट को बात कर मारेंगे और 24 घंटा पहले स्टोरी भी लग जाएगा. गैंगस्टर राहुल सिंहधमकी देने का नया ठिकाना बना रहे हैं. पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है.

राहुल सिंह का गिरोह पलामू, रांची, रामगढ़, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिलों में सक्रिय है. कई बड़े व्यवसायी को रंगदारी की धमकी दे चुका है. जो लोग रंगदारी नहीं देते, उन्हें विदेश से बैठकर ही धमकाया जाता है.