Hindi News / बड़ी मात्रा में अर्दधनिर्मित और निर्मित देसी कट्टा के साथ 4 लोग गिरफ्तार

बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : बड़ी मात्रा में अर्दधनिर्मित और निर्मित देसी कट्टा के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Edited By:  |
barh mai awaidh mini gun factory ka bhandafore barh mai awaidh mini gun factory ka bhandafore

बाढ़: बड़ी खबर बिहार के बाढ़ से है जहांएसटीएफ और बख्तियारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने टेका बिगहा टाल क्षेत्र में चल रहे बड़े अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने सघन छापेमारी करते हुए हथियार बनाते हुए 4 अभियुक्तों को रंगेहाथ पकड़ा है. मौके से तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गये हैं.

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने टेका बिगहा टाल क्षेत्र में आकाश होटल से करीब 3 किलोमीटर दक्षिण धोवा नदी के किनारे घनी झाड़ियों में छापेमारी कर हथियार बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं मौके से तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं.

पकड़े गए अभियुक्तों से प्रारंभिक पूछताछ में यह अहम खुलासा हुआ है कि इलाके के ही एक स्थानीय व्यक्ति ने इन लोगों को हथियार निर्माण के काम के लिए बाहर से बुलाया था. पुलिस इस अवैध हथियार रैकेट के मुख्य सरगना की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही पकड़े गए सभी अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

घटना स्थल से 2 तैयार देसी कट्टा 8 अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, 3 कारतूस के खोखे,3 बेस मशीन,1 हैंड ड्रिल मशीन,1 खंडा (भांथी 20 किलो 2 किलो के लोहे के बटखरे जब्त किए हैं. इसके अलावा हथियार बनाने के काम में आने वाले छोटे-बड़े उपकरण जिनमें 15 रेती,22 छेनी,47 हेक्सा ब्लेड,हथौड़ी,पिलास,सरसी,49 स्प्रिंग सहित कई अन्य सामग्रियां भारी मात्रा में बरामद की गई है.

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट -