Hindi News / डीसी-एसएसपी ने 40 नए गश्ति वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धनबाद : डीसी-एसएसपी ने 40 नए गश्ति वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By:  |
dhanbad dhanbad

धनबाद:जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में सोमवार कोपुलिस लाइन से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने 40 नए गश्ति वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सभी वाहन सायरन बजाकर शहर में भ्रमण करते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती के लिए तैनात किए जाएंगे.

वाहनों की नियमित देख-रेख का निर्देश

वाहनों को रवाना करने से पहले एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी गश्ती वाहन चालकों को ब्रीफ करते हुए वाहनों की नियमित देख रेख करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वाहन के टायर, एयर प्रेशर, सायरन समेत अन्य उपकरणों की समय-समय पर जांच की जाए, ताकि गश्ती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. एसएसपी ने यह भी निर्देश देते हुए कहा कि हर गश्ती वाहन में पांच डंडा और पांच हेलमेट अनिवार्य रूप से रखा जाए.वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों और चालकों को वाहनों के बेहतर मेंटेनेंस का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि पुलिस की गश्ती व्यवस्था और प्रभावी हो सके.

दूसरे चरण में अन्यथानों को मिलेगी पुलिस वाहन

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मुख्यालय की ओर से 40 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. फिलहाल, सभी थानों को एक-एक वाहन दिया जा रहा है. दूसरे चरण में और वाहन मिलने पर बाकी थानों को भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य

राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस को ये नए वाहन सौंपे गए हैं. धनबाद पुलिस को कुल 40 चार पहिया गश्ती वाहन और 45 अपाचे बाइक आवंटित किए गए हैं. बता दें कि हेमंत सरकार ने पूरे झारखंड में पुलिस महकमे को कुल 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं. जिससे राज्यभर में पुलिस की गश्ति मजबूत हो सकेगी.