दानापुर में बड़ा हादसा : गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत,हेतनपुर घाट पर सात बच्चे गए थे नहाने
पटना: दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की जान चली गई है. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा के हेतनपुर घाट की है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हेतनपुर घाट पर सात बच्चे गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे. इनमें से तीन बच्चे नहाने के क्रम में डूबे गए, बाकी बचे बच्चों ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. काफि मश्क्कत के बाद नदी से तीनो बच्चों को निकाला गया. तीनों बच्चों को आनन-फानन में दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
मृतक की शिनाख्त पीयूष कुमार, तेज कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. तीनों बच्चे दियारा क्षेत्र के हेतनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. तीन बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना पर दानापुर अंचलाधिकारी चन्दन कुमार एवं शाहपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. अंचलाधिकारी चन्दन कुमार ने बताया कि तीनो के परिजनों को फिलहाल 20-20 हजार रुपए सहयोग राशि के रूप दिया जा रहा, बाद में अन्य राशि भी प्रदान की जायेगी.





