Hindi News / 24 लाख का अफीम जब्त,तस्कर फरार

चतरा में ड्रग पैडलरों पर शिकंजा : 24 लाख का अफीम जब्त,तस्कर फरार

Edited By:  |
chatra mein drug padlaron par sikanja chatra mein drug padlaron par sikanja

चतरा:जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लावालौंग थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 लाख के अफीम की अवैध खेप को जब्त किया है. हालांकि, अफीम तस्कर मौके से चकमा देकर फरार हो गया.

सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु और बालेश्वर गंझु द्वारा अपने-अपने घरों में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अवैध अफीम और डोडा संग्रहित कर रखा है.

उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश मिला था.

जिसके बाद टीम नें प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी में छापेमारी कर दो किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 किलो डोडा और 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया है.

एसडीपीओ ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिसिया कार्रवाई की सूचना पाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहा था, लेकिन सभी संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी फरार तस्करों और इसमें संलिप्त माफियाओं को चिन्हित कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इलाके में किसी भी सूरत में तस्करों और माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी तस्करों की गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है.