महिला सिपाही की मौत के बाद बवाल : सिविल सर्जन ने बनाई डॉक्टरों की टीम..पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई..

Edited By:  |
BREAKING Uproar after the death of a female police constable in Arrah BREAKING Uproar after the death of a female police constable in Arrah

ARRAH:- महिला सिपाही की मौत के बाद आरा शहर के एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ.मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस के साथ ही सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,जिसके बाद मामला शांत हो पाया.

मिली जानकारी के अनुसार शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला सिपाही की मौत हो गई। मौते के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही,सूचना के बाद ट्रैफिक डीएसपी राकेश कुमार,टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं कई महिला एवं पुरुष पुलिस जवान आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि मृतका महिला सिपाही कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी सुजीत सिंह की पत्नी आभा कुमारी है। वह वर्तमान मं। भोजपुर के पुलिस लाइन में महिला सिपाही जवान के रूप में कार्यरत थी। इधर मृत महिला सिपाही जवान के पति सुजीत सिंह ने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती थी और दो माह पूर्व से ही महावीर टोला स्थित डॉ.तनीमा सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम जब उसे तेज दर्द हुआ तो उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित डॉ. तनीमा सिंह के यहां ले आए। जहां डॉ. तनीमा सिंह के द्वारा देखने के बाद उसके ऑपरेशन की सलाह दी गई और भर्ती कर लिया गया। रविवार को डॉक्टर द्वारा उसे सलाईन लगाया गया और दो सुई दी गई। इसके बाद उसे ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के दस मिनट बीतने के बाद डॉक्टर तनीमा सिंह द्वारा उनके पति सुजीत सिंह को बुलाया गया और कहा गया कि आपकी मरीज मौत हो गई है एवं उन्हें हार्ट अटैक आ गया है।

मौत के बाद मृत महिला सिपाही जवान के पति सुजीत सिंह ने डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण अपनी पत्नी की मौत करने का आरोप लगाया,वहीं भोजपुर सिविल सर्जन डॉ.सुरेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर चार सदस्य डॉक्टरों की टीम का गठन कर मृत महिला सिपाही जवान का पोस्टमार्टम किया गया। इस चार सदस्य गठित बोर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार,डॉ.रवि रंजन,डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता एवं महिला चिकित्सक डॉ.मधुबाला शामिल थी।इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

बता दे कि मृत महिला सिपाही की नौकरी वर्ष 2015 में बिहार पुलिस में हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग डेहरी ऑन सोन मे थी। इसके बाद उसका ट्रांसफर भोजपुर जिले में हुआ था। जिसके बाद वह पुलिस लाइन ही कार्यरत थी। बताया जाता है कि मृतका अपने दो बहन व भाई एक भाई में बड़ी थी। मृत महिला जवान के परिवार में मां मधुरमा देवी,एक बहन मीरा कुमारी एवं एक भाई विकास कुमार है। घटना के बाद मृत महिला सिपाही जवान के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत महिला सिपाही जवान की मां मधुरमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Copy