बीजेपी का घड़ा फोड़ आंदोलन : बिजली-पानी की किल्लत को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ हल्लाबोल
रांची:राज्यभर मेंबिजली पानी की समस्या को लेकर बीजेपी का घड़ा फोड़ आंदोलन जारी है. झारखंड में बिजली और पानी के भारी संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है. इसी कड़ी में मंगलवार को रांची में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिर पर मटका रखकर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. बिजली- पानी की संकट को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए. नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल,डीजल और सोने की बिक्री पर दिए गए बयान का समर्थन किया.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल पेट्रोल की बचत और सोने की खरीद पर रोक लगाने मामले को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे लड़ाई के कारण मुश्किल किस घड़ी में प्रधानमंत्री की अपील महत्वपूर्ण है, यदि देश को विकसित श्रेणी में शामिल होना है तो प्रधानमंत्री ने जो डीजल-पेट्रोल की बचत को लेकर जो अपील की है उसे पर अमल करना जरूरी है.
वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अब 1 साल तक मोटरसाइकिल से अपनी यात्रा करने का संकल्प लिया है. इसके तहत वे आज राजधानी रांची में बाइक पर घूमते नजर आए. इस दौरान उन्होंने सभी दलों के नेताओं मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्री को भी नसीहत दी और कहा कि बड़े नेताओं और मंत्रियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखना है, लेकिन कहीं जाने के दौरान काफिले में अगर कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल हो तो इससे प्रधानमंत्री के अपील को और बल मिलेगा और इससे संकट की घड़ी में आम आदमी को राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल की बचत को लेकर की गई अपील के बाद उन्होंने यह फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अन्य दलों को भी प्रधानमंत्री के अपील पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें भी डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों का काम से कम इस्तेमाल करना चाहिए.





