BIHAR POLITICS : उमेश कुशवाहा तीसरी बार बने बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष
पटना:बिहार में उमेश कुशवाहा तीसरी बार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं. उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को इस पद के लिए नामांकन किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए अन्य कोई नामांकन नहीं आने के बाद उन्हें इस पद पर निर्विरोध चुन लिया गया. बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में संगठनात्मक चुनाव लड़ रहे हैं.
आपको बता दें कि वैशाली जिले के महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा विगत 5 सालों से विहार में जदयू की कमान संभाले हुए हैं. वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं. वो पहली बार 2021 में बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये थे. उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह की जगह ली थी. इसके बाद वे लगातार इस पद पर चुने जा रहे हैं.
जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने पूरा किया है. तमाम बिहार की जनता को धन्यवाद है. जदयू को आगे बढ़ाने के लिए जो प्राथमिकताएं हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो प्राथमिकताएं हैं उसका ख्याल रखा जाएगा. हरसंभव वह प्रयास किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने और उप मुख्य मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि जदयू के तमाम कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आए.
पटनासे अंकित कुमार की रिपोर्ट--





